Sunday, September 27, 2026
spot_img
Home कविता कोश अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे

0
714

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी का नामो निशान मिटायेंगे,
कहीं जाति के झगड़े, कहीं धर्म के हो झगड़े,
पार्टी-पार्टी के झगड़े आदि सभी मिटायेंगे।

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी का नामो निशान मिटायेंगे,

इंसान-इंसान से होगा प्रेम, भाई-भाई से प्रेम,
न कोई जाति ही रहेगी, न कोई धर्म रहेगा,
घर-घर में हर धर्म हर जाति बनायेंगे।

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी का नामो निशान मिटायेंगे,

अब न तलवार चलेगी, न मिसाइल चलेगी,
गोलीबारी, चाकूबाजी न तो लाठी ही चलेगी,
सद्भावना- सद्बुद्धि से सब झगड़े मिटाएयेंगे।

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी के नामो निशान मिटायेंगे,

न को भाजपाई होगा, न तो सपाई ही होगा,
न कोई कांग्रेसी होगा, न तो बसपाई ही होगा,
देश जनता के सुभेच्छू की पार्टी बनायेंगे।

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी का नामो निशान मिटायेंगे,

अब न कोई हिंदू ही होगा न तो मुस्लिम ही होगा,
न तो सिख ही होगा, पारसी ईसाई न होगा,
भाई-भाई से मिला, दुश्मनी की हर हदें मिटायेंगे।

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी का नामो निशान मिटायेंगे,

अब न, दहेज रहेगा, न दहेज हत्या ही होगी,
न जातिप्रथा चलेगी, न जाति ही रहेगी,
धर्म वाद, जाति वाद कई कुरीतियां मिटायेंगे।

अन्तर्जातीय विवाह से कई अभिशाप मिट जायेंगे,
जाति, धर्म, पार्टी का नामो निशान मिटायेंगे,

Anil Kumar Yadav
Anil Kumar Yadav

अनिल कुमार यादव
न्यायाधीश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here